• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने सात गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
Image

बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने सात गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह मोहल्ले की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान जिले के मेहा निवासी गिरजानंद चौधरी के पुत्र वरुण सिंह (52) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वरुण सिंह बेगूसराय शहर के नागदाह मोहल्ले में घर बनाकर रहते थे और शहर से लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में जमीन खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोज की तरह वरुण सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन पर करीब सात गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। वहीं सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस एसपी मनीष के नेतृत्व में मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा और इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अंदरखाने जमीन के कारोबार से जुड़े विवाद को इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बिहार की राजनीति में हलचल: निशांत कुमार की एंट्री पर सम्राट चौधरी का बयान, चिराग को सीएम बनाने की मांग पर भी प्रतिक्रिया

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा…

ByByAjay Shastri Mar 9, 2026

होर्मुज संकट: ईरान-अमेरिका तनाव से तेल बाजार में भूचाल, 120 डॉलर तक पहुंची कीमत; भारत समेत दुनिया पर मंडराया बड़ा आर्थिक खतरा

दुनिया की सियासत और जंग का असर अब सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया…

ByByAjay Shastri Mar 9, 2026

सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव ने बुलाई आरजेडी विधायकों की बैठक, राज्यसभा चुनाव पर होगी रणनीति

बिहार की राजनीति में चल रही हलचल के बीच Tejashwi Yadav भी अब एक्शन मोड में नजर आ…

ByByAjay Shastri Mar 9, 2026

बेगूसराय में 290 एकड़ जमीन को लेकर विवाद: एनटीपीसी को देने के मुद्दे पर किसान-प्रशासन वार्ता बेनतीजा

Matihani (बेगूसराय) में 290 एकड़ कसहा दियारा भूमि को NTPC Limited को दिए जाने के मुद्दे पर किसानों…

ByByAjay Shastri Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top