• Home
  • Blog
  • बख्तियारपुर में गंगा पाथ-वे का निरीक्षण, मुक्तिधाम की बदहाल स्थिति पर भड़के पटना कमिश्नर
Image

बख्तियारपुर में गंगा पाथ-वे का निरीक्षण, मुक्तिधाम की बदहाल स्थिति पर भड़के पटना कमिश्नर

पटना कमिश्नर अनिमेष पराशर ने मंगलवार को बख्तियारपुर पहुंचकर सीढ़ी घाट स्थित गंगा पाथ-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रानीसराय में बने मुक्तिधाम का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम की खराब स्थिति देखकर कमिश्नर नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाया कि मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए सड़क की स्थिति बेहद खराब है और वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इस पर उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मुक्तिधाम तक जाने के लिए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सड़क के किनारे लाइट और पेयजल की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि वहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया, अंचलाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इन दिनों बिहार में विकास कार्यों की समीक्षा तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर विकास परियोजनाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बख्तियारपुर के दौरे पर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई थी और काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था।

Releated Posts

Purnia Crime: स्मैक माफियाओं का खौफ—मुखबिरी के शक में दंपति पर बेरहमी से हमला, पत्नी से दरिंदगी

पूर्णिया, बिहार। जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक—जांच में जुटी पुलिस

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच भागलपुर से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवगछिया के…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: हथिदह में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, बड़हिया में रात 2 बजे से सप्लाई ठप

लखीसराय जिले के बड़हिया इलाके में अचानक बिजली संकट खड़ा हो गया है। हथिदह के पास एक अनियंत्रित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में पंचायत स्तर पर योजनाओं का औचक निरीक्षण, कई विभागों की हुई जांच

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top