• Home
  • Blog
  • बेगूसराय की बेटी मोनी कुमारी ने मिथिला पेंटिंग में बढ़ाया जिले का मान
Image

बेगूसराय की बेटी मोनी कुमारी ने मिथिला पेंटिंग में बढ़ाया जिले का मान

बेगूसराय की बेटी मोनी कुमारी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने पारंपरिक मिथिला पेंटिंग की कला में एक नया मुकाम हासिल किया है।

दरअसल, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की रहने वाली मोनी कुमारी अब मिथिला पेंटिंग की दुनिया में तेजी से पहचान बना रही हैं। उन्हें Khelo India Youth Games 2025 के उद्घाटन समारोह में लाइव मिथिला कैनवास पेंटिंग सेगमेंट में भाग लेने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम Pataliputra Sports Complex में आयोजित किया गया था, जहां देशभर से सैकड़ों कलाकार और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में मोनी कुमारी ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर Mithila Chitrakala Sansthan, मधुबनी की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हुआ है।

इस उपलब्धि के बाद मोनी कुमारी ने अपने सभी गुरुजनों और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि वह आगे भी पारंपरिक मिथिला पेंटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी।

बताया जाता है कि फिलहाल वह मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में Baua Devi, Dulari Devi और Shivan Paswan के सानिध्य में मिथिला पेंटिंग की बारीकियां सीख रही हैं।

इस सम्मान की खबर मिलते ही उनके गांव और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है। गांव के लोग इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और मोनी कुमारी को लगातार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

बताते चलें कि चौकी गांव की रहने वाली मोनी कुमारी बचपन से ही मिथिला पेंटिंग में गहरी रुचि रखती थीं। अपनी लगन और मेहनत के बल पर आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है और बेगूसराय का नाम कला जगत में रोशन किया है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top