• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Image

बेगूसराय में गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुशमहौत बहियार स्थित नंद सिंह डेरा के समीप रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा।

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय अमित कुमार, पिता विजय शंकर सिंह, निवासी परना वार्ड नंबर 8 के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।

मृतक के पिता विजय शंकर सिंह ने बताया कि उनका बेटा शनिवार सुबह से ही घर से लापता था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों द्वारा व्हाट्सएप पर एक अज्ञात युवक के शव की तस्वीर भेजी गई थी। तस्वीर देखकर उन्हें शक हुआ और जब वे मौके पर पहुंचे तो खेत में पड़ा शव उनके बेटे अमित कुमार का ही निकला।

परिजनों के अनुसार शव के पास एक बैग भी पड़ा हुआ था, जिसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे। मृतक के पिता का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका बेटा उस इलाके में क्यों गया था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या खरोंच के निशान भी नहीं मिले हैं, जिससे उसकी मौत रहस्य बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top