• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने SH-55 जाम किया
Image

बेगूसराय में युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने SH-55 जाम किया

बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुल के पास मिला। मृतक की पहचान सुजीत कुमार (पिता- रंजीत सिंह) वार्ड संख्या 11 निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब 8 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसमें अस्पताल और प्रशासन की मिलीभगत हो सकती है। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे शव मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक स्पष्ट रूप से जांच प्रक्रिया शुरू नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रखंड मुख्यालय के सामने SH-55 को दोनों तरफ से जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजन और स्थानीय लोग लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026
1 Comments Text
  • Biful kumar says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Iii
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top