• Home
  • Blog
  • बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत, कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
Image

बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत, कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भारी तबाही मचा दी है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

प्रदेश के पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई, औरंगाबाद, बगहा, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा और खगड़िया समेत करीब 15 शहरों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। वहीं बगहा, मोतिहारी, बेगूसराय, खगड़िया और मुजफ्फरपुर में ओलावृष्टि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

देर रात कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। खासकर गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है।

पटना के बाढ़ इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से ताड़ के पेड़ में आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं गया जिले के वजीरगंज और डुमरिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वजीरगंज के कोल्हना गांव निवासी मनोज सिंह (50) और डुमरिया के छकरबंधा थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र यादव (55) के रूप में हुई है।

मौसम विभाग ने हालात को गंभीर मानते हुए दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कटिहार, किशनगंज और अररिया में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय ट्रफ लाइन मुख्य कारण हैं। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।

पिछले 24 घंटों में सुबह मौसम सामान्य और धूप वाला रहा, लेकिन शाम होते-होते तेज आंधी और बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। कैमूर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 18 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा, हालांकि 22 मार्च के बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है।

Releated Posts

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

मुजफ्फरपुर ICU हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधक पर FIR दर्ज, 6 लोगों की हो चुकी है मौत

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिल गया है। Justice Meenakshi Madan Rai ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top