• Home
  • Blog
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर खत्म होगा SC दर्जा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर खत्म होगा SC दर्जा

नई दिल्ली से एक अहम कानूनी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (SC) के दर्जे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें धर्म परिवर्तन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार को सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जाएगा।

जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि धर्म परिवर्तन के साथ ही अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत और पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रावधान संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में पहले से ही निर्धारित है और यह पूरी तरह लागू है।

कोर्ट ने कहा कि 1950 के आदेश के क्लॉज 3 में जिन धर्मों—हिंदू, सिख और बौद्ध—का उल्लेख है, उनके अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर व्यक्ति का SC दर्जा खत्म हो जाएगा, चाहे उसका जन्म किसी भी जाति में हुआ हो।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा व्यक्ति संविधान, संसद या राज्य विधानमंडल द्वारा बनाए गए किसी भी कानून के तहत मिलने वाले आरक्षण, वैधानिक लाभ, सुरक्षा या अधिकारों का दावा नहीं कर सकता। इस रोक में कोई अपवाद नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को भी सही ठहराया, जिसमें कहा गया था कि जो लोग ईसाई धर्म अपनाकर उसका पालन करते हैं, वे अनुसूचित जाति का दर्जा बनाए नहीं रख सकते।

इस फैसले को आरक्षण और धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में कई मामलों पर पड़ सकता है।

Releated Posts

Begusarai News: 18 घंटे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के बाहर रखी है डिलीवरी बॉय की लाश, मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

बेगूसराय: जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार का शव पिछले 18 घंटे…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar News: शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के नाश्ते में निकला कीड़ा, 233 शिक्षकों में नाराजगी, एजेंसी को नोटिस

पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Khan Sir Coaching Attack: हमले के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन

पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था पर हुए हमले के बाद माहौल पूरी…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top