• Home
  • Politics
  • कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना
Image

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। एस्टेट विभाग ने पार्टी को 28 मार्च तक परिसर खाली करने को कहा है।

करीब 48 वर्षों तक 24 अकबर रोड कांग्रेस का केंद्रीय दफ्तर रहा। हालांकि पिछले साल पार्टी ने अपना नया मुख्यालय इंदिरा भवन में शिफ्ट कर लिया था, लेकिन पुराने दफ्तर में कुछ गतिविधियां अब भी जारी थीं।

इस नोटिस पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार दबाव बनाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यालय 11 अशोक रोड या पंत मार्ग के मामले में भी की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, नोटिस के बाद कांग्रेस अब इस मामले में कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Releated Posts

बंगाल चुनाव पर सियासी संग्राम, दावों-प्रत्याशाओं से गरमाया माहौल

पटना से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

Bihar Politics: तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का तंज—“तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते”

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तंज…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

राज्यसभा पहुंचकर मजबूत हुए Upendra Kushwaha, पार्टी टूट की अटकलों पर लगा विराम

पटना। राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज कर Upendra Kushwaha ने न सिर्फ संसद के उच्च सदन तक अपनी…

ByByAjay Shastri Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top