• Home
  • Blog
  • बिहार राजनीति में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार MLC पद से देंगे इस्तीफा, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी
Image

बिहार राजनीति में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार MLC पद से देंगे इस्तीफा, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी

पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले हैं। वहीं बीजेपी नेता नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन का इस्तीफा आज विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों की वजह से रविवार को इस्तीफा नहीं दिया जा सका था, लेकिन आज यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा पत्र संजय सरावगी को सौंप दिया है।

इस्तीफे के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट करते हुए अपने 20 साल के राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने लिखा कि 2006 में पहली बार विधायक बनने के बाद से लगातार जनता की सेवा की और पांच बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद किया।

उधर, मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से हलचल तेज हो गई है। ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी जैसे नेता सीएम से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद मुख्यमंत्री का एमएलसी इस्तीफा विधान परिषद भेजा जा सकता है।

फिलहाल इन इस्तीफों के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में स्थिति और साफ होने की उम्मीद है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top