• Home
  • Bihar
  • Bihar Politics: 10 अप्रैल तक खुल जाएगा अगला CM कौन? मनोज तिवारी के बयान से सियासत गरम
Image

Bihar Politics: 10 अप्रैल तक खुल जाएगा अगला CM कौन? मनोज तिवारी के बयान से सियासत गरम

बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर हलचल तेज हो गई है। रोहतास के डेहरी से दिए गए एक बयान में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने ऐसा संकेत दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल तक यह साफ हो जाएगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा

मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना नेता बताया। उन्होंने कहा कि जब बिहार की कमान नीतीश कुमार के हाथ में आई थी, तब राज्य की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन उन्होंने अपने अनुभव और दूरदर्शिता से प्रदेश की तस्वीर बदल दी।

तिवारी ने कहा कि आज बिहार की जो छवि बनी है, उसमें नीतीश कुमार का अहम योगदान है और जनता भी इसे स्वीकार कर रही है। उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने साफ कहा कि उम्र नहीं, बल्कि अनुभव और काबिलियत ही असली पैमाना होता है, और नीतीश कुमार आज भी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं।

विपक्ष के परिवारवाद के आरोपों पर पलटवार करते हुए तिवारी ने कहा कि जो लोग खुद अपने परिवार को सत्ता में आगे बढ़ाते रहे हैं, वही अब नैतिकता की बात कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे आरोपों को सियासी ‘मक्कारी’ करार दिया और कहा कि यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

डेहरी में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया यह बयान अब बिहार की राजनीति में नई बहस को जन्म दे चुका है। 10 अप्रैल की तारीख को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है, और हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर बिहार की सत्ता की कुर्सी किसके हिस्से में जाएगी।

Releated Posts

बिहार में 12 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पहले करा लें रिचार्ज

पटना। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य में शनिवार शाम 5…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top