• Home
  • Crime
  • मोतीहारी में संदिग्ध जहरीली शराब से एक की मौत, दो की हालत बिगड़ी, इलाके में दहशत
Image

मोतीहारी में संदिग्ध जहरीली शराब से एक की मौत, दो की हालत बिगड़ी, इलाके में दहशत

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब के साए ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बलगंगा और तुरकौलिया इलाके से सामने आई घटना ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान चंदू (पिता: सुरेश प्रसाद) के रूप में हुई है। वहीं, लोहा ठाकुर और लड्डू साह उर्फ जितेंद्र शाह का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन शुरुआती लक्षणों ने जहरीली शराब या स्प्रिट सेवन की आशंका को बल दिया है।

इलाजरत लोहा ठाकुर ने बताया कि रात में स्प्रिट पीने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में इस तरह की घटना सामने आई है। करीब तीन साल पहले भी तुरकौलिया, हरसिद्धि, रघुनाथपुर और सुगौली थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर इस घटना ने प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मोतीहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। संदिग्ध शराब बेचने वाले की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ALTF और FSL की टीमें मौके पर तैनात हैं, जबकि SDM और SDPO खुद इलाके में कैंप कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

यह घटना एक बार फिर जहरीली शराब के काले कारोबार पर लगाम लगाने की जरूरत को रेखांकित करती है। फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए यह हादसा एक गहरा और कभी न भरने वाला जख्म बन गया है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top