• Home
  • Blog
  • Bihar News: नवादा में विभा देवी के बेटे की मौत पर पप्पू यादव ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात
Image

Bihar News: नवादा में विभा देवी के बेटे की मौत पर पप्पू यादव ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

बिहार के बिहार के नवादा में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शोक का माहौल है। इसी क्रम में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को नवादा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

पप्पू यादव ने पथरा इंग्लिश गांव पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव से मुलाकात की और इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

सड़क हादसे में हुई थी मौत

गौरतलब है कि विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की 19 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंगलिश गांव के पास हुआ था।

बताया जाता है कि अखिलेश कुमार देर शाम अपनी थार गाड़ी से घर से निकले थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक तीखे मोड़ पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से जा टकराई।

इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अखिलेश को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

नेताओं का आना-जाना जारी

इस दुखद घटना के बाद लगातार राजनीतिक नेताओं का पीड़ित परिवार के घर पहुंचना जारी है। हाल ही में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी राजबल्लभ यादव के घर पहुंचे थे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

फिलहाल परिवार इस गहरे दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं क्षेत्र में इस हादसे को लेकर लोग शोकाकुल हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top