• Home
  • Bihar
  • पटना: सीएम नीतीश कुमार से आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात, हरित आवरण बढ़ाने पर दिया जोर
Image

पटना: सीएम नीतीश कुमार से आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात, हरित आवरण बढ़ाने पर दिया जोर

पटना में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इन अधिकारियों में हिमांशु द्विवेदी, प्रिंस कुमार सिंह, रविन्दर कुमार वर्मा और योगेश बोरकर शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली और कहा कि अभी वे प्रशिक्षण अवधि में हैं, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग होगी। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले हरित आवरण केवल 9 प्रतिशत था, जिसे सरकार के प्रयासों से बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे राज्य में हरित आवरण बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों से राज्य में वर्षा कम हो रही है, इसलिए जल संचयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे भविष्य में भूजल स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवेदनशीलता, अनुशासन और पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए राज्य और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: आरा में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा विवाद गायक ने गीतकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

आरा से भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक उभरते गायक ने अपने ही…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Census 2027: बिहार में जनगणना का डिजिटल मॉडल शुरू अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपना डेटा

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

महिला आरक्षण बिल पर पटना में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ कारगिल चौक पर जुटी हजारों महिलाएं सीएम सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला

राजधानी पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top