• Home
  • Crime
  • शादी हॉल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 80 युवक-युवतियां पकड़े गए
Image

शादी हॉल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 80 युवक-युवतियां पकड़े गए

बिहार के रोहतास जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल और होटल में छापेमारी के दौरान 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह कार्रवाई बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि उक्त मैरिज हॉल में शादी-ब्याह की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान करीब 40 से अधिक युवतियां भी पकड़ी गईं, जिनमें कुछ शादीशुदा महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है, जिससे यह साफ हो गया कि यहां लंबे समय से संगठित तरीके से यह धंधा चल रहा था।

प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ एक होटल तक सीमित मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। फिलहाल होटल के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग लड़के-लड़कियों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है। इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने बड़े स्तर पर यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता थी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top