• Home
  • Crime
  • Bihar News: मनेर में मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर फायरिंग, 3 घायल
Image

Bihar News: मनेर में मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर फायरिंग, 3 घायल

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पटना से सटे मनेर इलाके का है, जहां देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। बेखौफ हमलावरों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र प्रसाद के आवास को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।

फायरिंग के बाद हमलावर घर के अंदर घुस गए और तलवार, लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेश कुमार उर्फ पप्पू (राजेंद्र प्रसाद के पुत्र), मनीष उर्फ गुड्डू (स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के पुत्र) और नितीश उर्फ बबलू के रूप में हुई है।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनीष और नितीश का इलाज पटना एम्स में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने इस हमले के लिए मुकेश, दीपक (स्वर्गीय सतेंद्र के पुत्र) और प्रिंस समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले फायरिंग की और उसके बाद धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या किसी सुनियोजित साजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top