• Home
  • Crime
  • सीवान में महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Image

सीवान में महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिला; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीवान जिले में एक महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है, जो हसनपुरा प्रखंड में कृषि विभाग में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं।

घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ले की है, जहां सृष्टि कुमारी अपने किराए के कमरे में रहती थीं। बताया जा रहा है कि उनका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नोट में सृष्टि ने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा है, “मैं करना नहीं चाहती थी, हैंडल नहीं कर पाई। मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया।”

सृष्टि कुमारी मार्च 2023 से हसनपुरा प्रखंड कृषि कार्यालय में कार्यरत थीं। इस घटना के बाद उनके परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं। परिवार का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग संदिग्ध लग रही है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Releated Posts

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top