• Home
  • Blog
  • मोहनपुर कांड का नामजद आरोपी ‘फुच्चा सिंह’ गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
Image

मोहनपुर कांड का नामजद आरोपी ‘फुच्चा सिंह’ गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव से मोहनपुर कांड के नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ फुच्चा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी और लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, फुच्चा सिंह को हाल ही में हुए चौकीदार के साले की हत्या के मामले में नामजद आरोपी बनाया गया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वहीं, मोहनपुर गांव में जिला परिषद सदस्य के घर पर हुए हमले और हंगामे ने मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया था।

मामले ने उस वक्त राजनीतिक रंग भी ले लिया था, जब बिहार के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav मोहनपुर के किल्ली गांव पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपी को इलाके का दबंग बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

अब आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top