• Home
  • Crime
  • पटना में खौफनाक वारदात: आपसी रंजिश में पिता की चाकू मारकर हत्या, बेटा गंभीर घायल
Image

पटना में खौफनाक वारदात: आपसी रंजिश में पिता की चाकू मारकर हत्या, बेटा गंभीर घायल

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के अराप गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। आपसी रंजिश ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि 40 वर्षीय रामाकांत पासवान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उनका बेटा छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान पहले छोटे बेटे गोलू कुमार पर सब्जी मंडी के पास ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया। हमले से बचने के लिए वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और घर तक पहुंचकर फिर से हमला कर दिया।

इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता रामाकांत पासवान को हमलावरों ने निशाना बना लिया। उन पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है और उसका इलाज रांची में चल चुका है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और लगातार कैंप किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top