• Home
  • Breaking News
  • Nitish Kumar: आखिरी कैबिनेट बैठक में सरकार भंग, अब नए दौर की तैयारी
Image

Nitish Kumar: आखिरी कैबिनेट बैठक में सरकार भंग, अब नए दौर की तैयारी

पटना: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक माना जा रहा है।

बैठक में सबसे अहम फैसला वर्तमान सरकार को भंग करने का लिया गया। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी, जिसके बाद अब नीतीश सरकार के औपचारिक अंत का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इस फैसले के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को बदलते सत्ता समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है और अब सभी की निगाहें राज्यपाल के अगले कदम और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

सूत्रों की मानें तो इस बार सत्ता की कमान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों में जा सकती है। पार्टी की ओर से नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति बन चुकी है।

जानकारी के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यपाल नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इससे पहले 14 अप्रैल को भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी पटना पहुंचने की सूचना है।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे इसका राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, जो आने वाले समय में बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।

Releated Posts

भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार, कोर्ट ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

हिमाचल में रातभर कांपी धरती, 5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और झटके, कई जगह नुकसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बिहार MLC चुनाव के लिए NDA ने घोषित किए उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीट, दीपक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें

पटना। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवारों के नामों…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

लालू परिवार की सुरक्षा पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्या ने सम्राट पर बोला हमला

पटना। बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद अब और तेज होता जा रहा है। राष्ट्रीय…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top