• Home
  • Breaking News
  • BPSC TRE-4: 46,882 पदों पर शिक्षक भर्ती, 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन संभव
Image

BPSC TRE-4: 46,882 पदों पर शिक्षक भर्ती, 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन संभव

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आ गई है। Bihar Public Service Commission (BPSC) अब शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण TRE-4 की तैयारी में जुट गया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है कि 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस चरण में कुल 46,882 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि अभ्यर्थी 1 लाख पदों की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल इन्हीं पदों पर भर्ती होगी। ऐसे में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विरोध या आंदोलन की संभावना भी जताई जा रही है।

आवेदन और परीक्षा की तारीख
  • आवेदन शुरू: 26 अप्रैल से 30 अप्रैल
  • परीक्षा तिथि: 22 से 27 सितंबर
प्रक्रिया में बड़े बदलाव

इस बार BPSC ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:

  • सभी अभ्यर्थियों को 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम भरना अनिवार्य होगा
  • जिला विकल्प नहीं भरने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा
  • मेरिट के अनुसार आवंटित जिले में सीट नहीं होने पर चयन नहीं होगा
  • आवेदन से पहले फीस भुगतान अनिवार्य, उसके बाद ही फॉर्म लिंक सक्रिय होगा

नई व्यवस्था को BPSC की सिविल सेवा परीक्षा के तर्ज पर लागू किया गया है, जिससे प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top