बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आ गई है। Bihar Public Service Commission (BPSC) अब शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण TRE-4 की तैयारी में जुट गया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है कि 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस चरण में कुल 46,882 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि अभ्यर्थी 1 लाख पदों की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल इन्हीं पदों पर भर्ती होगी। ऐसे में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विरोध या आंदोलन की संभावना भी जताई जा रही है।
आवेदन और परीक्षा की तारीख
- आवेदन शुरू: 26 अप्रैल से 30 अप्रैल
- परीक्षा तिथि: 22 से 27 सितंबर
प्रक्रिया में बड़े बदलाव
इस बार BPSC ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:
- सभी अभ्यर्थियों को 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम भरना अनिवार्य होगा
- जिला विकल्प नहीं भरने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा
- मेरिट के अनुसार आवंटित जिले में सीट नहीं होने पर चयन नहीं होगा
- आवेदन से पहले फीस भुगतान अनिवार्य, उसके बाद ही फॉर्म लिंक सक्रिय होगा
नई व्यवस्था को BPSC की सिविल सेवा परीक्षा के तर्ज पर लागू किया गया है, जिससे प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें।














