पटना: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह मुख्यमंत्री Samrat Choudhary पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar से मिलने उनके आवास पहुंचे।
दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक अहम बातचीत हुई। इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार ने भी उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाई, जो सियासी गलियारों में कई तरह के संकेत दे रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर अहम मानी जा रही है। फिलहाल इस बैठक के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में इसके और भी मायने निकल सकते हैं।
अजय शास्त्री की रिपोर्ट















