• Home
  • Breaking News
  • Manipur Violence: CRPF DG का बयान वायरल, बोले- जरूरत पड़े तो उपद्रवियों पर कार्रवाई में न करें हिचकिचाहट
Image

Manipur Violence: CRPF DG का बयान वायरल, बोले- जरूरत पड़े तो उपद्रवियों पर कार्रवाई में न करें हिचकिचाहट

गुवाहाटी। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया।

वायरल हो रहे एक वीडियो में जीपी सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सुरक्षा बलों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि वे कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई करते हैं तो उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “अगर आप उपद्रवियों पर गोली नहीं चलाएंगे तो सरकार ने हमें इतना गोला-बारूद क्यों दिया है? जब तक मैं डीजी हूं तब तक हर जायज कार्रवाई का ध्यान रखा जाएगा। आपको अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभानी चाहिए। टेंशन न लें। मैं हर चीज पर नजर रखूंगा।”

मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पहुंचे सीआरपीएफ प्रमुख ने राज्य में तैनात जवानों और अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा बलों को नागरिक इलाकों में सक्रिय हथियारबंद उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद से कई क्षेत्रों में समय-समय पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार सुरक्षा बलों की मदद से हालात सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं।

सीआरपीएफ डीजी के बयान के वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top