• Home
  • Crime
  • नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
Image

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार उर्फ सूरजभान की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी पति हाल ही में करीब सात महीने जेल में रहने के बाद लगभग 15 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी का मामला दर्ज था।

परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। वह अक्सर पैसों की मांग करता था और पैसे न मिलने पर पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि पति ने राखी कुमारी को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की और यह अफवाह फैलाने लगा कि उसकी पत्नी सीढ़ी से गिर गई थी। हालांकि, जब मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई तो सच्चाई सामने आ गई।

मृतका के पिता सिलाव थाना क्षेत्र के करियाना गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में बेटी की शादी की गई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं—चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा—जो अब मां के बिना बेसहारा हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है और महिला की मौत बेरहमी से मारपीट के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top