• Home
  • Blog
  • केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बैन: अब परिसर में फोन, फोटो और वीडियो पूरी तरह प्रतिबंधित
Image

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बैन: अब परिसर में फोन, फोटो और वीडियो पूरी तरह प्रतिबंधित

Kedarnath Temple: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। मंदिर समिति ने परिसर के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा, साथ ही फोटो, वीडियो या रील्स बनाने पर भी सख्त रोक रहेगी।

मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्टी के अनुसार यह फैसला मंदिर की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई श्रद्धालु दर्शन के दौरान फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहते थे, जिससे अन्य भक्तों को दर्शन में कठिनाई होती थी। भीड़भाड़ के बीच मोबाइल के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था।

मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल धार्मिक वातावरण की गरिमा बनी रहेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को अधिक शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से दर्शन करने में भी मदद मिलेगी।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top