• Home
  • Crime
  • समस्तीपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल
Image

समस्तीपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

Samastipur Crime: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े गोलीबारी में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

यह वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बुलेट से जा रहे दो युवकों को निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले उन्हें जबरन रोका और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भुसकौल निवासी अमित कुमार उर्फ फेकन और जितवरिया निवासी राजीव कुमार (25) कहीं जा रहे थे। अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए दोनों युवक पास के कब्रिस्तान की ओर भागे, लेकिन अपराधियों ने पीछा करते हुए वहां भी गोलियां बरसा दीं।

फायरिंग में अमित कुमार को पैर, आंख, पीठ और गले में कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजीव कुमार को तीन गोलियां लगी हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है और वे जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Crime: पटना सिटी में फिर खून, भोज के विवाद में युवक की चाकू से हत्या—अपराध पर नियंत्रण पर उठे सवाल

पटना सिटी में एक और हत्या ने कानून-व्यवस्था की हकीकत को फिर सामने ला दिया है। खुसरूपुर थाना…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बिहार क्राइम: कटिहार में पंचायत के फैसले और नाबालिगों के साथ मारपीट का मामला, इंसाफ पर उठे सवाल

कटिहार जिले के आजमनगर क्षेत्र के दनिहा पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top