• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विभिन्न स्थलों पर हुए कार्यक्रम
Image

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विभिन्न स्थलों पर हुए कार्यक्रम

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सिमरिया-1 पंचायत स्थित उनके पैतृक आवास और जीरोमाइल स्थित प्रतिमा स्थल पर पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिमरिया स्थित पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक-2 इरफान अहमद, वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी समेत कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

वहीं जीरोमाइल स्थित प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सत्यप्रकाश, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, पुलिस उपाधीक्षक-2 इरफान अहमद, वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी और नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्यिक योगदान, उनकी राष्ट्रभक्ति और जनचेतना से ओत-प्रोत विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि दिनकर जी की रचनाएं आज भी समाज को दिशा और प्रेरणा देती हैं तथा उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रनिर्माण में दिनकर जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

रामसेवक स्वामी की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top