• Home
  • Crime
  • Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती
Image

Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। पहाड़पुर स्थित एनएच-80 के पास बजरंग बली मंदिर के समीप हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर कुख्यात ‘टीटू धमाका’ गिरोह के सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले मारपीट हुई और फिर अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग कर इलाके में खौफ फैला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थानाध्यक्ष बृजमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, आरोप है कि अपराधियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी हथियार तानकर खुली चुनौती दी और इसके बाद स्कॉर्पियो से खुटहा दियारा की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल से कई कारतूस के खोखे बरामद किए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर के पास एक गुमटी से विवाद की शुरुआत हुई थी, जो बाद में हिंसा में बदल गई।

मामले पर एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है ताकि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर अपराधी पुलिस के सामने ही हथियार लहराने लगें, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top