• Home
  • Breaking News
  • रीतलाल यादव को हाईकोर्ट से झटका: जेल ट्रांसफर की याचिका खारिज, भागलपुर जेल में ही रहेंगे
Image

रीतलाल यादव को हाईकोर्ट से झटका: जेल ट्रांसफर की याचिका खारिज, भागलपुर जेल में ही रहेंगे

राजद नेता रीतलाल यादव को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने उनकी जेल स्थानांतरण से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रीतलाल यादव ने अपनी जेल बदलने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने निराधार मानते हुए खारिज कर दिया। फिलहाल वे भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में बंद हैं।

यह मामला 30 अक्टूबर 2025 को जारी उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें उनके ट्रांसफर की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाई गई थी। इससे पहले उन्हें बेऊर केंद्रीय कारा से भागलपुर जेल भेजा गया था।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार वर्मा ने दलील दी कि यह आदेश सहायक महानिरीक्षक (कारा) द्वारा जारी किया गया, जबकि इस तरह का अधिकार केवल महानिरीक्षक (आईजी) को है।

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश आलोक कुमार पांडे की एकलपीठ ने पाया कि आदेश को आईजी (कारा) की मंजूरी प्राप्त थी और एआईजी ने केवल उसे जारी किया था।

अदालत ने स्पष्ट कहा कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी आदेश को केवल इस आधार पर अवैध नहीं ठहराया जा सकता कि उस पर हस्ताक्षर अधीनस्थ अधिकारी के हैं। साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि यह फैसला विधि-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

अंततः अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए प्रशासनिक निर्णय को बरकरार रखा।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top