बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नीमाचांदपुरा थाना कांड संख्या 59/24, दिनांक 28 जुलाई 2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 376 एवं 34 के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r)/(s) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त दीपक जायसवाल (पिता शंकर चौधरी), ग्राम नीमा, थाना नीमाचांदपुरा, जिला बेगूसराय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
अजय शास्त्री की रिपोर्ट





















