पठन-पाठन, उपस्थिति और मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा नावकोठी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राजकीयकृत बौधु सिंह 10+2 विद्यालय एवं राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय, पहसारा बाभंगामा का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति एवं मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन की भी समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने तथा विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों के समुचित संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।
अजय शास्त्री की रिपोर्ट

















