• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर चल रहा विशेष प्रशिक्षण
Image

बेगूसराय में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर चल रहा विशेष प्रशिक्षण

प्रखंडों से लेकर शहरी निकायों तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित, दो चरणों में होगा जनगणना कार्य

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जनगणना 2027 की तैयारियों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण सत्रों में सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं जनगणना कार्य में संलग्न कर्मी भाग ले रहे हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मियों की दक्षता, सटीकता एवं समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत खोदाबंदपुर, छौड़ाही, गढ़पुरा, चेरिया बरियारपुर, भगवानपुर, मंसूरचक, बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, बीहट, वीरपुर, नावकोठी, बखरी, डंडारी, साहेबपुर कमाल, बलिया, मटिहानी एवं शाम्हो अकहा कुरहा सहित विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रखंड सभागार, विद्यालय परिसर, नगर परिषद सभागार एवं अन्य सरकारी भवनों को प्रशिक्षण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के उपयोग, डेटा संकलन की विधि, तकनीकी पहलुओं एवं कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, व्यावहारिक अभ्यास एवं समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा सभी नामित कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया है।

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना करेंगे। इसके पश्चात द्वितीय चरण में 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा, जबकि 01 मार्च 2027 की मध्यरात्रि को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है।

Releated Posts

सुल्तानगंज कांड: ऑफिस में गोली, जंगल में एनकाउंटर… ऐसे खत्म हुआ रामधनी यादव

भागलपुर के सुल्तानगंज से उठी गोलियों की आवाज अब सिर्फ एक वारदात नहीं रही… यह एक पूरी कहानी…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का नावकोठी में स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पठन-पाठन, उपस्थिति और मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिनांक 28 अप्रैल 2026 को…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का बखरी में औचक निरीक्षण, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

दानापुर रेलमंडल के 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना: दानापुर रेलमंडल अपने 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की तैयारी में जुट गया…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top