• Home
  • Crime
  • बिहार चुनाव में बारूद की बू: बाढ़ से मोकामा तक बुलेट, बॉडीगार्ड और बैलेट के बीच फँसी सियासत
Image

बिहार चुनाव में बारूद की बू: बाढ़ से मोकामा तक बुलेट, बॉडीगार्ड और बैलेट के बीच फँसी सियासत

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 का माहौल अब सिर्फ़ नारों और वादों तक सीमित नहीं रहा। ज़मीनी हकीकत यह है कि सियासत बुलेट, बॉडीगार्ड और बैलेट — तीनों के बीच झूलती दिख रही है। मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब बाढ़ विधानसभा सीट से हिंसा और धमकी की सनसनीख़ेज़ खबर सामने आई है।

यहाँ राजद उम्मीदवार रणवीर सिंह यादव उर्फ़ लल्लू मुखिया और उनके साथियों पर जेडीयू समर्थकों को जान से मारने, अपहरण और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है।

पंडारक थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, जेडीयू कार्यकर्ता करण कुमार ने बताया कि 3 नवंबर की शाम उन्हें जबरन एक गाड़ी में बैठाया गया। गाड़ी में लल्लू मुखिया, उनके भाई रणवीर यादव, जिला परिषद सदस्य रामबाबू और अवधेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

करण कुमार के मुताबिक़, उनसे दबाव बनाकर कहा गया कि वे राजद का प्रचार करें, लेकिन मना करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया और “मारे डालेंगे” जैसी धमकी दी गई। किसी तरह जान बचाकर वे थाने पहुँचे और अब भी अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू करने की पुष्टि की है। वहीं, राजद खेमे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बाढ़ की इस घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। उधर, मोकामा भी लगातार सियासी सुर्ख़ियों में है — जहाँ 30 अक्टूबर को हुए टकराव में दुलारचंद यादव की गोली मारकर और कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार होकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

बिहार की राजनीति का यह दौर अब ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहाँ पोस्टर और बैनर से ज़्यादा गोलियों और धमकियों की गूंज सुनाई दे रही है।
जनता के मन में अब यह सवाल गूंज रहा है — “वोट देंगे या ज़िंदगी बचाएँगे?”

Releated Posts

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

जमुई में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: अपहरण, दुष्कर्म और लाइव वीडियो वायरल करने की धमकी

जमुई (बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top