• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा कुचलकर रेलवे यार्ड में फेंका शव
Image

बेगूसराय में युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा कुचलकर रेलवे यार्ड में फेंका शव

बिहार के बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट स्थित गढ़हारा रेलवे यार्ड के पास कोयला डिपो की है, जहां शनिवार सुबह युवक का लहूलुहान शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान बीहट निवासी राजू पासवान के 23 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था और शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान जब शव मिलने की सूचना मिली, तो मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव रेलवे ट्रैक के कंक्रीट स्लीपर के ढेर पर पड़ा था और युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला गया था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया था। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी इमरान अहमद के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का प्रतीत होता है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बिहार पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, सीवान में आरोपी ढेर नहीं, घायल

सीवान जिले में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

शिक्षक के साथ छात्रा लापता, चार महीने से जारी तलाश, मामला बना चर्चा का विषय

दरभंगा जिले के गौराबौराम क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के शिक्षक…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

बेटे की हत्या मामले में पिता को आजीवन कारावास, बेगूसराय कोर्ट का फैसला

बेगूसराय जिला अदालत ने बेटे की हत्या के एक मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

सुल्तानगंज कांड: ऑफिस में गोली, जंगल में एनकाउंटर… ऐसे खत्म हुआ रामधनी यादव

भागलपुर के सुल्तानगंज से उठी गोलियों की आवाज अब सिर्फ एक वारदात नहीं रही… यह एक पूरी कहानी…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top