• Home
  • Breaking News
  • दिल्ली में सियासी मंथन तेज, सम्राट चौधरी की अमित शाह और ललन सिंह से मुलाकात; कैबिनेट विस्तार को लेकर बनी सहमति
Image

दिल्ली में सियासी मंथन तेज, सम्राट चौधरी की अमित शाह और ललन सिंह से मुलाकात; कैबिनेट विस्तार को लेकर बनी सहमति

पटना/नई दिल्ली, संवाददाता:
बिहार की राजनीति इन दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर तेज हलचल के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे केंद्रीय नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने साथ संभावित मंत्रियों की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। रविवार को उनकी कई अहम मुलाकातें हुईं। सुबह उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की, जिसमें राज्य के विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक में बुनियादी ढांचे और रेल परियोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ हुई मुलाकात ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को हवा दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बैठक को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों में गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रस्तावित मुलाकात को निर्णायक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में कैबिनेट विस्तार के अंतिम स्वरूप पर मुहर लग सकती है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा कोटे से करीब 16 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है, जिनमें अधिकांश पुराने चेहरों को बरकरार रखते हुए कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। नए नामों को लेकर पार्टी के भीतर मंथन जारी है।

6 मई को प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार से पहले यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री राज्य की सियासी रणनीति को अंतिम रूप दे सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top