• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में बड़ा हादसा: क्लासरूम में सरिया गिरने से 8वीं के छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Image

बेगूसराय में बड़ा हादसा: क्लासरूम में सरिया गिरने से 8वीं के छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने शिक्षकों को बनाया बंधक, सड़क जाम; एसडीएम-डीएसपी मौके पर, एसपी-डीएम को बुलाने की मांग

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जहानपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय के कक्षा आठ में रखे लोहे के ग्रिल के गिरने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक छात्र की पहचान अरवा पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी फूलों यादव के 14 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना कुमार रोज की तरह स्कूल पहुंचा था, लेकिन क्लासरूम में रखा भारी ग्रिल अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और प्रधानाध्यापक अमित कुमार तथा कंप्यूटर शिक्षक अवनीश कुमार को बंधक बना लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित कुमार के साथ मारपीट भी की गई, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह बचाकर अपने कब्जे में ले लिया।

सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख मंसूरचक थाना और भगवानपुर थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। इसके बावजूद आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए और बछवाड़ा-समसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पिछले दो घंटे से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) और जिलाधिकारी (DM) को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं और दोषी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इधर, एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

रिपोट :अजय शास्त्री

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar EOU Raid: टेंडर घोटाला मामले में IAS संजीव हंस के ठिकानों पर EOU की दबिश, जांच तेज

पटना। बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और कथित कमीशनखोरी मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

दरभंगा में दर्दनाक नाव हादसा, 13 में से 10 लोगों को बचाया गया, 3 महिलाएं लापता

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड स्थित तरवारा घाट के रिंग बांध के समीप मंगलवार को…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

महंगाई और कमजोर मांग से बिहार की अर्थव्यवस्था पर दबाव, जीएसटी संग्रह में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

पटना। पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष और उसमें अमेरिका की सक्रिय भूमिका का असर अब बिहार की…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

Manipur Violence: CRPF DG का बयान वायरल, बोले- जरूरत पड़े तो उपद्रवियों पर कार्रवाई में न करें हिचकिचाहट

गुवाहाटी। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह का…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: गिरफ्तारी से बचने को खान सर ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज अदालत में अहम सुनवाई

पटना। राजधानी पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई फायरिंग और हंगामे के चर्चित मामले में सोमवार…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top