सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का गुरुवार को बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजधानी गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
इस मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जायसवाल और लेशी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल में कुल 15 मंत्री भाजपा, 13 जदयू, 2 लोजपा (रामविलास) तथा हम और आरएलएम से 1-1 नेता शामिल किए गए हैं।
समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।














