• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में गंदे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने NH-31 किया जाम
Image

बेगूसराय में गंदे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने NH-31 किया जाम

बेगूसराय के लाखो पंचायत में नगर निगम के जमा गंदे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-31 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, लाखो पंचायत अंतर्गत रेलवे गुमटी संख्या-45 अयोध्याबाड़ी गांव के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में नगर निगम का गंदा पानी जमा था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे सूजा पंचायत के कोहवा टोल शांतिनगर निवासी तीन युवक शादी समारोह में बरात की अगवानी के लिए बाइक से जा रहे थे।

मृतकों की पहचान बमबम कुमार (25 वर्ष) और रौशन कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं तीसरे युवक बमबम तांती ने पेड़ की टहनी पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में अत्यधिक पानी होने के कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि नगर निगम का दूषित पानी ग्रामीण इलाकों में छोड़ा जा रहा है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि नगर निगम अपने गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था शहर क्षेत्र में ही करे।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top