• Home
  • Blog
  • 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की बड़ी उम्मीद, OPS पर बन सकती है सहमति
Image

8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की बड़ी उम्मीद, OPS पर बन सकती है सहमति

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल काउंसिल-ज्वॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की 49वीं बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने की।

बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS), प्रमोशन, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल रीइम्बर्समेंट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। सबसे ज्यादा चर्चा OPS को लेकर हुई।

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि जिन भर्तियों का विज्ञापन 22 दिसंबर 2003 से पहले जारी हुआ था, उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए, भले ही उनकी नियुक्ति 2004 या उसके बाद हुई हो। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी कर्मचारियों की गलती नहीं थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यय विभाग और पेंशन विभाग ने इस मांग पर सहमति जताई है। यदि सरकार इस पर फैसला लेती है तो हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। कर्मचारी संगठनों ने मांग की कि 2003 या उससे पहले मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को भी OPS का लाभ दिया जाए, यदि आवेदन तय समय सीमा में किया गया था।

गौरतलब है कि पुरानी पेंशन योजना में रिटायरमेंट के बाद आखिरी वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है, जबकि NPS बाजार आधारित योजना है। इसी वजह से कर्मचारी लंबे समय से OPS बहाल करने की मांग कर रहे हैं। अब इस बैठक के बाद कर्मचारियों को सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद बढ़ गई है।

Releated Posts

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top