• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत, पिता को बचाने के दौरान हुआ था हमला
Image

बेगूसराय में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत, पिता को बचाने के दौरान हुआ था हमला

Begusarai जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसेचक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान मुसेचक गांव निवासी शंकर पंडित के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों और परिवार के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अमित कुमार के पिता शंकर पंडित पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपने पिता को पिटाई से बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अमित कुमार को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए Patna ले जाया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Releated Posts

Begusarai News: 18 घंटे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के बाहर रखी है डिलीवरी बॉय की लाश, मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

बेगूसराय: जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार का शव पिछले 18 घंटे…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar News: शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के नाश्ते में निकला कीड़ा, 233 शिक्षकों में नाराजगी, एजेंसी को नोटिस

पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Khan Sir Coaching Attack: हमले के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन

पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था पर हुए हमले के बाद माहौल पूरी…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top