• Home
  • Business
  • सोना हुआ सस्ता! 570 रुपये की गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका
Image

सोना हुआ सस्ता! 570 रुपये की गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका

सोने-चांदी के बाज़ार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, लेकिन गोल्ड खरीददारों के लिए खुशखबरी यह है कि सोना फिर से सस्ता हो गया है। गोल्ड के दामों में 500 से अधिक रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कीमतें एक बार फिर 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार—

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,22,010 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,11,840 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹91,510 प्रति 10 ग्राम

वहीं IBJA के आधिकारिक रेट्स में देखा गया कि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,670 रुपये से घटकर 1,20,100 रुपये/10 ग्राम पर आ गई है — यानी 570 रुपये की गिरावट
इसी तरह, 22 कैरेट गोल्ड 1,10,534 रुपये से घटकर 1,10,012 रुपये, और 18 कैरेट सोना 90,503 रुपये से घटकर 90,075 रुपये/10 ग्राम पर आ गया है।

क्यों घटे सोने के दाम?
बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में नरमी और डॉलर के मज़बूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। साथ ही निवेशकों का रुझान अस्थायी रूप से शेयर बाजार की ओर बढ़ा है।

खरीददारों के लिए सुनहरा वक़्त!
त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में गोल्ड की खरीदारी करने वालों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को भी भाव इन्हीं दरों के आसपास रहने की संभावना है।

Releated Posts

Share Market Today Live: बढ़त के साथ खुले Sensex-Nifty, ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में हलचल

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। अमेरिका-ईरान तनाव के जल्द कम होने की उम्मीदों और…

ByByAjay Shastri Apr 17, 2026

Bihar Gold Rate: पटना में सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में गिरावट, जानें ताजा भाव

Bihar Gold Rate: पटना सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव ने खरीदारों…

ByByAjay Shastri Apr 4, 2026

Gold And Silver Prices: युद्ध के साये में सोना-चांदी लुढ़के, निवेशकों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली: वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच सर्राफा बाजार से एक बड़ी…

ByByAjay Shastri Mar 30, 2026

रूस में WhatsApp पर बैन का खतरा? 10 करोड़ यूजर्स पर पड़ सकता है असर

भारत समेत कई देशों में चर्चा के बीच अब रूस में भी WhatsApp को लेकर विवाद गहराता नजर…

ByByAjay Shastri Feb 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top