• Home
  • Breaking News
  • बिहार MLC चुनाव के लिए NDA ने घोषित किए उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीट, दीपक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें
Image

बिहार MLC चुनाव के लिए NDA ने घोषित किए उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीट, दीपक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें

पटना। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने-अपने कोटे से चार-चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही एनडीए ने सभी उपलब्ध सीटों पर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं जदयू ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति तथा उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद के नाम पर मुहर लगाई है। दूसरी ओर, लोजपा (रामविलास) द्वारा अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाए जाने को सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा थी कि उन्हें विधान परिषद भेजा जा सकता है, लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।

दीपक प्रकाश फिलहाल राज्य सरकार में मंत्री हैं, लेकिन वे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के। संविधान के अनुसार किसी भी मंत्री को नियुक्ति के छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना आवश्यक होता है। ऐसा नहीं होने पर मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे में यह चुनाव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोजपा (रामविलास) को एक सीट मिलने से एनडीए के भीतर पार्टी का राजनीतिक महत्व और बढ़ा है। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से पार्टी खेमे में निराशा देखी जा रही है।

विधान परिषद चुनाव के गणित पर नजर डालें तो मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर एनडीए की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। गठबंधन के पास पर्याप्त विधायक होने के कारण उसके सभी उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में चुनाव से अधिक चर्चा उम्मीदवारों के चयन और उससे जुड़े राजनीतिक संदेशों को लेकर हो रही है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026
1 Comments Text
  • jii168 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Jii168 feels like home, easy to navigate and comfy. You know what I mean? It’s the little things! Go here jii168.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top