• Home
  • Politics
  • बिहार चुनाव 2025: मंत्री लेशी सिंह ने पप्पू यादव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा– डराने-धमकाने का खेल चल रहा है
Image

बिहार चुनाव 2025: मंत्री लेशी सिंह ने पप्पू यादव पर लगाए गंभीर आरोप, कहा– डराने-धमकाने का खेल चल रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सियासी बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज़ हो गई है। इसी क्रम में धमदाहा से जेडीयू प्रत्याशी और बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

लेशी सिंह का आरोप है कि पप्पू यादव लगातार उनके बेटे पर झूठे और बेतुके आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को रात में बंधक बनाने की कोशिश की गई और चुनाव प्रचार के दौरान डराने-धमकाने का खेल चल रहा है।

मंत्री लेशी सिंह ने कड़े शब्दों में कहा— “पप्पू यादव सांसद हैं, लेकिन अगर वे इस तरह की हरकत करेंगे तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के बीच जाना चुनाव का हिस्सा है, मगर किसी को परेशान करना या व्यक्तिगत टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है।”

उन्होंने आगे कहा कि “हार की चिंता और बौखलाहट में राजद और पप्पू यादव ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है और सही जवाब देगी।”

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले नेताओं के बीच यह जुबानी जंग और तीखी होती दिख रही है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि पप्पू यादव इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं और प्रचार के आखिरी घंटे में यह विवाद कितना गरमाता है।

Releated Posts

बंगाल चुनाव पर सियासी संग्राम, दावों-प्रत्याशाओं से गरमाया माहौल

पटना से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

Bihar Politics: तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का तंज—“तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते”

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तंज…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top