• Home
  • Crime
  • नवादा में राजद नेता अवधेश महतो की गाड़ी पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे; बोले—“हमले के पीछे एनडीए नेताओं का हाथ”
Image

नवादा में राजद नेता अवधेश महतो की गाड़ी पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे; बोले—“हमले के पीछे एनडीए नेताओं का हाथ”

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी बीच नवादा से सनसनीखेज़ खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पाचंबा गांव में शनिवार देर रात राजद नेता और मुखिया पति अवधेश महतो की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड फायरिंग की।

इस घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अवधेश महतो उस समय गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

राजद नेता अवधेश महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और 10 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो नवादा में चक्का जाम किया जाएगा।

रविवार को पचोहिया गांव में हुई बैठक में राजद प्रत्याशी कौशल यादव और अवधेश महतो ने लोगों से चर्चा की। बैठक में अवधेश महतो ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे एनडीए नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान उनकी जान जाती है, तो इसके लिए एनडीए जिम्मेदार होगा।

पूर्व विधायक कौशल यादव ने बताया कि अवधेश महतो गोविंदपुर की प्रत्याशी पूर्णिमा यादव के प्रमुख कार्यकर्ता हैं और कुशवाहा अति पिछड़ा समाज के सक्रिय नेता हैं।

इस घटना पर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, गाड़ी को थाने लाया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top