• Home
  • Blog
  • पटना में बड़ा हादसा: दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, गांव में मातम
Image

पटना में बड़ा हादसा: दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, गांव में मातम

पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दानापुर के मानस नया पानापुर 42 पट्टी गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मकान की छत गिरने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।

गांव में मातम का माहौल है और हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में स्थित है। रात में जब परिवार के सदस्य भोजन कर सो गए थे, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ मकान की छत गिर गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बबलू खान का घर इंदिरा आवास योजना के तहत कुछ साल पहले बना था। समय के साथ दीवारों और छत में दरारें आ गई थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बबलू उसकी मरम्मत नहीं करा सका। इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर मलबा हटाया और शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि बबलू मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार की जिंदगी उजड़ गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और सहायता की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि दियारा क्षेत्र में ऐसे कई पुराने और जर्जर मकान हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे घरों का सर्वे कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026
1 Comments Text
  • fintechbase says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Apprеciate the recommendation. Let me try іt out. Here is my blog pοst :: fintechbase
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top