• Home
  • Bihar
  • जेडीयू पर भड़के आनंद मोहन, बोले- ‘सरकार बचाने वाला बेटा सरकार भी चलाएगा’
Image

जेडीयू पर भड़के आनंद मोहन, बोले- ‘सरकार बचाने वाला बेटा सरकार भी चलाएगा’

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान ने हलचल मचा दी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता आनंद मोहन ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “जिंदा दफन” करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू को खड़ा करने में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही, लेकिन आज पार्टी के मंचों और पोस्टरों में उनका सम्मान तक नहीं दिखता।

आनंद मोहन ने कहा कि बिहार में लगने वाले पोस्टरों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उपमुख्यमंत्रियों तक की तस्वीरें नहीं होतीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसके लिए वे बीजेपी को जिम्मेदार नहीं मानते, बल्कि जेडीयू के अंदर के लोगों पर ही निशाना साधा।

अपने बेटे और जेडीयू विधायक चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर भी उन्होंने खुलकर नाराजगी जताई। आनंद मोहन ने कहा, “अगर बेटा सरकार बचाएगा, तो सरकार भी चलाएगा। भीख नहीं मांग रहे, समय आने पर हक लेकर रहेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में “थैली की राजनीति” चल रही है और कुछ लोग नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर से जेडीयू सांसद हैं, जबकि उनके बेटे चेतन आनंद नवीनगर से विधायक हैं। ऐसे में उनके बयान को बिहार की सियासत में बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top