• Home
  • Breaking News
  • भारी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह ने ली विधायक पद की शपथ, बेऊर जेल से विधानसभा लाया गया
Image

भारी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह ने ली विधायक पद की शपथ, बेऊर जेल से विधानसभा लाया गया

पटना।
बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कर ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बेऊर जेल से एंबुलेंस द्वारा विधानसभा लाया गया। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हुआ, जिसके तहत न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में उन्हें सदन तक लाया गया।

अनंत सिंह के शपथ ग्रहण को लेकर विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने सदन में विधिवत शपथ ली और इसके बाद सभी का अभिवादन किया। शपथ ग्रहण के दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी हुई, जिसकी राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा रही।

शपथ लेने के बाद बेऊर जेल से निकलते समय अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे अब जेल से बाहर आना चाहते हैं और इसके लिए बेल के लिए आवेदन कर चुके हैं। मोकामा के लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का काम लगातार हो रहा है और आगे भी विकास कार्य चलते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मोकामा के लोगों का काम हो रहा है। जब बाहर आएंगे तो सब लोगों से मिलेंगे और सब काम करेंगे।”

अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि उनके लिए चुनाव जीतना कठिन नहीं था। उन्होंने भरोसा जताया कि वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और पूरी ताकत के साथ अपने क्षेत्र की सेवा करेंगे।

गौरतलब है कि अनंत सिंह मोकामा की राजनीति में लंबे समय से एक प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही विधानसभा में मोकामा सीट का प्रतिनिधित्व औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। अब सभी की नजरें उनकी जमानत याचिका और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top