• Home
  • Bihar
  • Begusarai Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा
Image

Begusarai Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

बिहार के Begusarai में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान राजू रंजन (23) के रूप में हुई है, जो खगड़िया जिले के रूपनी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजू पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहा था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

यह हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अवध-तिरहुत पथ पर सनहा हाई स्कूल के पास हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार राजू रंजन साइकिल से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

इधर हादसे के बाद आरोपी युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि भीड़ को देखकर वह एक घर की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर फरार होने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top