• Home
  • Breaking News
  • Begusarai Breaking: मंसूरचक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई हिरासत में, दरभंगा लूट कांड से जुड़ाव की चर्चा
Image

Begusarai Breaking: मंसूरचक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई हिरासत में, दरभंगा लूट कांड से जुड़ाव की चर्चा

बिहार में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़: बेगूसराय जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायण चौक, जो समस्तीपुर और बेगूसराय की सीमा पर स्थित है, वहां यह एनकाउंटर हुआ। एसटीएफ की कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी इलाके के एक होटल में ठहरे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर बेगूसराय के सदर डीएसपी आनंद पांडेय के साथ बछवारा, मंसूरचक और तियाय थाना की पुलिस भी मौजूद थी।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है, हालांकि वह अभी फरार बताया जा रहा है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ अन्य बदमाश आसपास के इलाके में छिपे होने की आशंका है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ का संबंध दरभंगा में हाल ही में हुए करीब दो करोड़ रुपये के लूटकांड से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Coaching Policy: खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले के बाद हरकत में सरकार, बिहार में बनेगी पहली कोचिंग पॉलिसी

पटना: राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार ने…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Supreme Court Judge: मुजफ्फरपुर के लाल जस्टिस चंद्रशेखर बने सुप्रीम कोर्ट के जज, गांव में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। मुजफ्फरपुर…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

बिहार के अनुदानित मदरसों की होगी जांच, सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त एवं वेतनानुदान प्राप्त मदरसों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top