• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में मुख्य न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत न्यायिक व्यवस्था पर अहम बैठक जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Image

बेगूसराय में मुख्य न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत न्यायिक व्यवस्था पर अहम बैठक जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बेगूसराय से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। 19 अप्रैल 2026 को संगम कुमार साहू, मुख्य न्यायमूर्ति, पटना उच्च न्यायालय का आगमन बेगूसराय में हुआ। बांका से पटना जाने के दौरान उन्होंने बेगूसराय जिला अतिथि गृह में कुछ समय के लिए ठहराव किया, जहां उनका भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया।

जिला अतिथि गृह में उनके स्वागत के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी पहले से मौजूद थे। इस दौरान बेगूसराय न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत सहित सभी न्यायाधीशों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। वहीं जिला अधिवक्ता संघ एवं वकील संघ के प्रतिनिधियों ने भी उनका सम्मान करते हुए अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा भेंट की।

इस अवसर पर मुख्य न्यायमूर्ति ने बेगूसराय न्याय मंडल के न्यायाधीशों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में न्यायालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुधार के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जा सके।

कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार, बृजेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, मुकुंद कुमार, अरुण कुमार, वेद प्रकाश मोदी, नवीन कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम झा और गौरव आनंद सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं प्रशासनिक पक्ष से जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष और लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, मुख्य न्यायमूर्ति का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं रहा, बल्कि न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top